फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया रक्षासूत्र

विज्ञापन
गोला के पौराणिक शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। यहां के पौराणिक शिव मंदिर में शिव भक्तों ने रक्षाबंधन पर भगवान भोलेनाथ को रक्षासूत्र अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसी के साथ सावन माह का समापन भी हो गया। रविवार को सावन की पूर्णिमा पर ब्रह्ममुहूर्त से ही पौराणिक शिव मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर शिव मंदिर परिसर में प्रवेश किया। मंदिर के द्वार पर श्री गणेश और भगवान नंदी का पूजन कर शिव भक्तों ने गर्भ ग्रह में भगवान शिव को रक्षा सूत्र अर्पित करते हुए जलाभिषेक किया। साथ ही नगर और दूरदराज से आए शिव भक्तों ने मंदिर परिसर में प्राचीन माता पार्वती और बूढ़े बाबा मंदिर सहित देवी देवताओं के अन्य मंदिरों में पूजन अर्चन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें