सुहेला में श्रीमद् भागवत कथा सुनाते केशरीनंदन जी महाराज।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। सुहेला के श्री हनुमान मंदिर के वार्षिक आयोजन के तहत चल रही भागवत कथा में आचार्य केसरी नंदन महाराज ने कहा कि योगेश्वर श्री कृष्ण ने संसार को संदेश दिया कि संसार में रहते हुए भी संसार को अपने अंदर नहीं रखना चाहिए। जैसे कृष्ण भगवान ने किया, गोपियों को सम्मान दिया लेकिन उनमें रमे नहीं। भगवान कृष्ण जी ने केशी जैसे दानवों का संहार कर समाज को भय मुक्त किया। अक्रूर जी के साथ जाकर के मथुरा वासियों को दर्शन देकर कंस जैसे महा दुर्दांत राक्षस का अंत किया और माता पिता को बंधन से मुक्त कराकर मथुरा में पुन: धर्म की स्थापना की।
श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन राजेंद्र अवस्थी, अरुण दीक्षित, मधुकर शैदाई, सत्यप्रकाश शुक्ला, बाल विनोद चतुर्वेदी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद