गोला में कन्या भोज कराते श्रद्धालु।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव के समापन पर कन्या भोज और मास्क वितरण किया गया।
श्री सिद्धिविनायक गणेश उत्सव के अध्यक्ष आशीष सक्सेना, कोषाध्यक्ष अमन गुप्ता ने रोट्रैक्ट क्लब गोला यूथ के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ 101 कन्याओं को मास्क वितरण कर कन्या भोज कराया। करोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए घर पर ही रहने की अपील की। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, पटेल सुशील वर्मा, आदेश वर्मा, दिवाकर यादव, कुलदीप तिवारी आदि रहे।