भगवान श्रीकृष्ण की छठी का प्रसाद वितरित करते भक्त। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाते हुए कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया।
नगर के नानक पुलिस चौकी निकट बाबा धर्मेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव मनाया गया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण को कढ़ी, चावल का भोग लगाया। आरती के बाद ढोल नगाड़ों के साथ प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर मंदिर संरक्षक धर्मदत्त तिवारी, पुष्कर पांडे, सुमित पांडे, दिनेश दीक्षित, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद