मितौली खीरी। कस्बे में चल रहे पौराणिक मेला श्रीधनुष यज्ञ में रविवार शाम ठंड को दरकिनार कर लोगों ने सुबह तक कव्वाली का लुत्फ उठाया।
रविवार शाम पूर्व उप प्रधान इतवारी लाल की स्मृति में कव्वाली का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष कय्यूम खां एवं पूर्व सपा विधायक सुनील लाला ने किया। कव्वाल शाहरुख साबरी दिल्ली ने हिंदू मुस्लिम एकता पर कहा कि ख्वाजा का रौजा नगीना लगता है, भारत में अजमेर मदीना लगता है। जेबा रानी संभल ने सुनाया कि कायम इन्हीं बुजुर्गों से भारत की शान है, ऐ शोला जमीं तो मेरा भारत महान है। कमेटी ने बताया कि 28 जनवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा होगा। जिसमें दूरदराज से कविगण शिरकत करेंगे। इस दौरान श्रीकृष्ण शिवशंकर शुक्ला, बिंदू, रफी अल्वी, मुन्ना कटियार, परवेज अहमद, रसीद अहमद, दयाराम यादव, अमित गुप्ता, प्रकाश वर्मा, राशिद खां, सिंकदर अली, कमाल खां, गुड्डू मिस्त्री आदि मौजूद रहे। संवाद