लखीमुपर खीरी। नौरंगाबाद मोहल्ला के जोड़ीबंगला स्थित मंदिर में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। इस मौके पर महिलाओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली। आचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि ज्ञानदायिनी विद्या मंदिर के तत्वावधान में कथा का आयोजन हुआ और महिलाओं ने कथा की शुरुआत को लेकर शहर में कलश यात्रा निकाली। जो शहर के विभिन्न मंदिरों से होकर नौरंगाबाद मंदिर पर आकर संपन्न हुई। संजय मिश्रा ने बताया कि पहले दिन कथाव्यास हरिकृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व और मानव के मुक्ति एवं मोक्ष के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नरेंद्र सिंह, रजनी मिश्रा, अनिल अमल, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद