फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री मंदिर का वार्षिक महोत्सव आज से 

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। दामोदरपुर स्थित वेदमाता गायत्री मंदिर का वार्षिकोत्सव और पंच कुंडीय यज्ञ आज से होगा। यह जानकारी देते हुए करनवीर वालिया ने बताया कि पहले दिन आज 22 नवंबर को सुबह नौ बजे गायत्री मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कि नगर भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी और शाम सात से दस बजे तक मंदिर में संकीर्तन, पावन पुराण कथा होगी। 23 नवंबर को सुबह नौ बजे पंच कुंडीय यज्ञ, देव पूजन, श्रृंगार पूजन, शाम सात से दस बजे तक महादीप यज्ञ, संकीर्तन पावन प्रज्ञा पुराण कथा और 24 को सुबह नौ बजे गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होंने किशोरियों, युवतियों, महिलाओं और श्रद्धालुओं से कलशयात्रा में शामिल होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें