लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा केस में बृहस्पतिवार को अदालत में पेश हुए गवाह मेजर सिंह से दिनभर सवाल-जवाब चलते रहे। अदालती समय समाप्त होने तक अभियुक्त काले और सत्यम त्रिपाठी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता की जिरह शेष रही।
बचाव पक्ष की ओर से दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जिरह पूरी करने के बाद गवाह दूसरे वकीलों के हवाले कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने बहस की। एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में गवाह ने बयान दर्ज कराते हुए तीन अक्तूबर को हुए हादसे की पूरी तस्वीर सामने रखी। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जिरह पूरी की है। घटना स्थल से लेकर कई बिंदुओं पर सवाल उठाए हैं।
फिलहाल अदालत में समय समाप्त होने तक अभियुक्त सत्यम त्रिपाठी और लतीफ उर्फ काले की ओर से उनके वकील की जिरह शेष रह गई है। लिहाजा अदालत ने सुनवाई जारी रखने का आदेश देते हुए 13 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है। संवाद