फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेज हवा से गिर गईं फसलें

विज्ञापन
तेज हवाओं और बारिश से गिरी गन्ने की फसल। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दो दिन से हो रही बारिश किसानों पर आफत बनकर टूटी है। गन्ना और धान की फसलें बर्बाद हो गई। नुकसान होने से किसान बेहद मायूस हैं।
विज्ञापन

अमीरनगर के किसान रफीक खां, एहरान खां, राजपाल सिंह, सुमान खां, कृष्ण कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, नवी शेर खां, बलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह ने बताया कि गन्ने की फसल गिर जाने से उपज कम हो जाएगी। जिससे नुकसान झेलना पड़ेगा। संसारपुर में भी बारिश और तेज हवा से गन्ने की फसल गिर गई। पकरिया निवासी वीरेंद्र वर्मा, भरिगवां निवासी बादाम सिंह यादव, अरविंद यादव, मोठीखेड़ा निवासी विनोद यादव, भीखमपुर निवासी पवन कश्यप, रामसिंह राठौर, संसारपुर निवासी बालगोविंद, अशोक गुप्ता, बोझिया निवासी रामनरेश ने खेतों में गिरे हुए गन्ने की फसल को बंधवाने का काम शुरू करा दिया है।
बारिश से ग्राम मोठी खेड़ा में हरद्वारी लाल का बढ़हल का पेड़ गिर गया है। मोहम्मदी में गन्ना और धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसान राजेन्द्र सिंह, रामकुमार, कमलेश वर्मा और रफायत खां आदि किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल में काफी नुकसान हुआ हैं। धान की फसल भी गिर गई। किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव राजा पुर बेनी केहुआ, खजुहा, सिसोरा निकूमपुर, भगेली, शेखापुर, बगरेठी, रेहरिया, पिपरिया धनी, सुभाष नगर, हिम्मतपुर, शिवपुरी, मूड़ागलिब, पोखनापुर, साहबगंज, दिस्तापुर, छेड़ीपुर, पड़रिया गांवों में हुए फसलों के नुकसान से किसान परेशान हैं।

तेज हवाओं और बारिश से गिरी गन्ने की फसल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें