फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेमौसम बारिश से फसल ख़राब, किसानों ने मांगा मुआवजा

विज्ञापन
गोला में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते किसान नेता।
विज्ञापन
- भाकियू (चढूनी) ने छह सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं का निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह की अगुवाई में नायब तहसीलदार अरुण सोनकर को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि 2022-23 का भुगतान मय ब्याज शीघ्र कराया जाए। गोला मिल से कुकरा जाने वाले मार्ग को गन्ना समिति के अधिकार से लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित कर निर्माण कराया जाए। बेमौसम बरसात से गेहूं, लाही, मसूर आदि की फसल को अत्यधिक नुकसान हुआ है। किसानों को तत्काल मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू कर एमएसपी पर किसानों की उपज खरीदी जाए। आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उक्त आवारा जानवरों को सरकार के सख्त निर्देशों के बाद भी अब तक गोशाला में रखने का प्रबंध नहीं किया गया है। क्षेत्र में गोशालाएं बनवाकर आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए। इस मौके पर जिला सचिव जितेंद्र पटेल, रिंकू अर्कवंशी, हरप्रीत सिंह, सहदेव सिंह, अनूप यादव, मंगल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें