फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सैदापुर में तालाब किनारे फिर दिखा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर छोड़ा

Wed, 05 Aug 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मगरमच्छ का रेस्क्यू करते वनकर्मी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
महेवागंज। फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव सैदापुर स्थित खंभा तालाब में मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत है। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। मछली पालन कर रहे रमेशचंद्र ने बताया बुधवार को जब वह मछली देखने पहुंचे तो वहां तालाब किनारे विशाल मगरमच्छ बैठा दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। ग्रामीणों ने बताया की मछली के शिकार की फिराक में अक्सर यहां मगरमच्छ दिख जाते हैं। दो माह में यह तीसरा मगरमच्छ है। डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया कि जलीय जीव जंतुओं का तालाब किनारे आ जाना आम बात है। उन्होंने लोगो से सतर्क रहने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें