फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला मगरमच्छ, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। जमुनाबाद फार्म के ब्लॉक नंबर दो के तालाब में मंगलवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। वनरेंज गोला की रजानगर बीट के इस तालाब के पास देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कड़ी मसक्कत कर लोगों हिम्मत जुटाकर मगरमच्छ को पकड़कर तालाब से बाहर निकाला और वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वनविभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर उल्ल नदी में छोड़ दिया। जमुनाबाद फार्म के ब्लाक नंबर दो में शारदाप्रसाद ने तालाब में मछलियां पाल रखी है। मंगलवार की सुबह वह अपने तालाब पर गए तो तालाब में मगरमच्छ देखकर दंग रह गए। शारदा प्रसाद ने बताया कि मगरमच्छ ने उनके तालाब की मछलियों को अपना निवाला बना डाला। इससे उसका हजारों रुपयों का नुकसान हो गया। वन विभाग को सूचना दी गई। उसके बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को नदी में छुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें