महेवागंज। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव बड़ागांव स्थित तालाब में मगरमच्छ की आमद से ग्रामीण दहशत में है। तालाब में काफी दिनों से मगरमच्छ ने डेरा जमा रखा है। मंगलवार को तालाब से निकलकर मगरमच्छ ऊंचे स्थान पर आ गया। चरवाहों की नजर पड़ी तो वे शोर मचाने लगे। इसके चलते मगरमच्छ फिर तालाब में घुस गया। ग्रामीणों का कहना है मगरमच्छ कई दिनों से तालाब में रह रहा है। कभी कभी रात में निकल कर घरों की तरफ पंहुच जाता है। लोगों को भय है कि कहीं वह घर में घुसकर हमला न कर दे। इसकी सूचना देने के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।