फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ में मगरमच्छ ने युवक पर किया हमला

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मगरमच्छ के हमले में घायल।संवाद
विज्ञापन
महेवागंज/ फूलबेहड़। मिलपुरवा के शारदा नदी के तटबंध किनारे मगरमच्छ के हमले में एक युवक घायल हो गया। जख्मी हालत में परिजन ने उसे सीएचसी फूलबेहड़ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी 38 वर्षीय कमलेश चौहान सोमवार सुबह को सुबह बजे तटबंध किनारे गन्ने की फसल की सिंचाई करने गए थे। इंजन फिट करने के बाद वह तटबंध किनारे पानी लेने पहुंचे। इस बीच मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ उन्हें गहरे पानी में खींचने की कोशिश कर ही रहा था, कि चीख-पुकार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंच गए।
ग्रामीणों ने मगरमच्छ के चंगुल से युवक को छुड़ाया। हमले में युवक के दोनों पैर व हाथ जख्मी हो गए। युवक को इलाज के लिए परिजनों ने सीएचसी फूलबेहड़ में भर्ती कराया। डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया कि मामले की जानकारी नही है। रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें