फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत पर जा रहे बच्चे पर मगरमच्छ ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। बसंतापुर कलां गांव में तालाब किनारे से खेत पर जा रहे एक बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। बसंतापुर कलां निवासी ओमप्रकाश का 12 वर्षीय बेटा गुड्डू सोमवार देर शाम अपने खेत पर जा रहा था। खेत के पास ही तालाब किनारे बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ उसका पैर जकड़ कर उसे खींचकर तालाब में ले जाने की कोशिश करने लगा। इस बीच शोर सुनकर पहुंचे आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे बरसाकर गुड्डू को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

इसके बाद घायल गुड्डू को परिजन पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। परिजन ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें