पलिया सीएचसी में भर्ती मगरमच्छ के हमले में घायल ग्रामीण।
पलियाकलां। इलाके के बुद्धापुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण को मगरमच्छ ने हमलाकर जख्मी कर दिया।
बुद्धापुरवा गांव निवासी तौले का 55 वर्षीय पुत्र ब्रह्मदीन शुक्रवार की देर शाम को अपने खेत की ओर गया था। खेत के पास ही तालाब स्थित है। तालाब से निकलकर मगरमच्छ ने ब्रह्मदीन पर हमला कर दिया और उसको पकड़ लिया। चीखने पर आसपास के ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से किसी तरह से उसे मगरमच्छ के जबड़े से आजाद कराया।
इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर मझगईं रेंजर ने भी वन विभाग की टीम के साथ मौका मुआयना किया।