फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहे युवक की रोडवेज बस में मौत

Sun, 13 Sep 2015 11:36 PM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लौट रहे मितौली निवासी एक युवक की रोडवेज बस में मौत हो गई। युवक के साथ उसका साला भी आ रहा था, लेकिन वह भी समय पर युवक का इलाज नहीं करा सका। मैगलगंज और फत्तेपुर के बीच अचानक हालत बिगड़ने पर बस में ही युवक ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने थाने के बाहर शव रखकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मितौली के आजादनगर निवासी 25 वर्षीय राजेश कुमार करीब 12 दिन पूर्व काम की तलाश में दिल्ली गए थे। जहां उनका साला अवनीश निवासी बम्भिया पहले से रहता है। अवनीश दिल्ली में एक फोटो फ्रेम बनाने वाली कंपनी में काम करता है। वहां पर राजेश की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद 12 सितंबर की शाम राजेश अपने साले अवनीश के साथ घर वापस आने के लिए आनंद विहार बस अड्डे से रोडवेज में बैठा था। बस रविवार की सुुबह मैगलगंज और फत्तेपुर के बीच पंहुची थी कि अचानक राजेश की हालत काफी गंभीर हो गई। मितौली से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता शिवसागर लाल की तहरीर पर मितौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। राजेश के साले अवनीश ने बताया कि दिल्ली में भी उसकी तबियत खराब हुई थी, जिसका इलाज उसने दिल्ली में भी कराया था। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें