एलआरपी चौकी इंचार्ज पारस नाथ यादव ने गश्त के दौरान छाउछ चौराहे के पास से एक युवक को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मौरध्वज निवासी फूलबेहड़ के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज के मुताबिक मौरध्वज पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। तलाशी में उसके पास से पुलिस ने कब्जे ने 250 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मौरध्वज के खिलाफ एनडीपीएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।