फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Tue, 25 Aug 2015 07:48 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव प्रीतमपुरवा के एक युवक की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिवारवालों ने एक महिला समेत दो लोगों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक लखनऊ से प्रकाशित एक अखबार का पत्रकार भी था।
विज्ञापन

गांव प्रीतमपुरवा निवासी रमाशंकर पांडे (38) मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे कस्बा में रहने वाली एक महिला के घर किसी काम से गए थे। वहां कुछ देर ठहरने के बाद वह वापस हनुमान गढ़ी मंदिर आ रहे थे। लाखन के घर के पास अचानक वह बाइक से गिर गए और कुछ ही देर में मौके पर ही मौत हो गई। रमाशंकर को जमीन पर पड़ा हुआ देखकर वहां भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ मोहम्मद इब्राहिम, एसडीएम पीके सिंह और एसओ परशुराम ओझा पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मृतक की पत्नी किरन पांडे ने बताया कि उनका विवाद कस्बे के दो व्यक्तियों से था। उन लोगों ने घर पर बुलाकर जहर देकर मार डाला है। परिवार में मृतक की पत्नी किरन, बेटी जूली (14), खुशी (4), बेटे ओमकार(11), हरिओम (7) का रो-रोकर बुरा हाल था।

मंदिर में साधुओं का प्रिय था रमाशंकर
मृतक रमाशंकर पांडे प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर में महंत फूलदास बाबा समेत सभी साधुओं का प्रिय था। वह अधिकतर अपना समय हनुमान गढ़ी मंदिर में व्यतीत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - परशुराम ओझा, एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें