राजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह करीब आठ बजे लखनऊ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक 35 वर्र्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर आरपीएफ के एर्सआई केआर रावत मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए, लेकिन काफी देर बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के पास से बीड़ी का बंडल, रूमाल मिला हैै। पुलिस ने शिनाख्त कराने के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया हैै।