थाना क्षेत्र गोला में अनुबंधित बस की चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई। उसे सीएचसी फरधान लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम सिरैंचा निवासी सोनू सिंह की 25 वर्षीय पत्नी सोना सिंह अपने पति के साथ बाइक से शनिवार को गोला गई थी। लौटते समय कस्बा रजागंज में पंजाब नेशनल बैंक के सामने गोला की तरफ से आ रही एक अनुबंधित बस ने बाइक को ठोकर मार दी जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसे फरधान सीएचसी ले जाया गया जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।