सदर कोतवाली क्षेत्र में बेहजम रोड निवासी युवक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर के बेहजम रोड स्थित विष्णु गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता(25) ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार की सुबह अपने घर में रस्सी के फंदे से कुंडे में लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसआई कालीप्रसाद गौड़ ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।