टेहरा निवासी एक महिला से दो ठगों ने पांच हजार रुपये और जेवरात ठग लिए। इसके बाद वे बाइक से फरार हो गए।
लोगों की परेशानियों को सामने उजागर कर धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर ठगने वाला गिरोह अब इलाके में भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार को दो ठग मोहल्ला टेहरा में पहुंचे और एक महिला को अपना शिकार बनाया। ठगों ने महिला से उसके घर की तमाम परेशानियां पूछीं और फिर सब ठीक कर देने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने कपूर आदि सुलगाया। फिर महिला को साथ लेकर कुछ दूर तक आए। वहां उन्होंने महिला से पांच हजार रुपये, कुंडल, मंगलसूत्र आदि तमाम जेवरात उतरवा लिए। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। एसओ केपी सिंह का कहना है कि यह ठगी का मामला है। अब तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है मिलती है तो ठगी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।