धौरहरा क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव भौव्वापुर निवासी संतोष की पत्नी कुसका देवी (35) की बुधवार को हालत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष के मुताबिक कुसका देवी टीवी की मरीज थी और बुधवार की दोपहर उल्टी होने के बाद अचानक उसकी मौत हो गई। वहीं मायके पक्ष वालों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।