चौकी क्षेत्र के गांव धनीरामपुरवा निवासी अनीता देवी पत्नी बल्ला ने मझर्गइं पुलिस को दी गई तहरीर में एक पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि उसकी मुर्गी को घर से भगाने पर वह आग-बबूला होकर आया और उसको चाकू मार कर जख्मी कर दिया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।