फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, शिनाख्त नहीं

Sat, 22 Aug 2015 10:15 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर रोड पर ओयल पुलिस चौकी क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला शुक्रवार की रात हादसे का शिकार हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद ओयल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाही जयप्रकाश सिंह ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से बीमार लग रही थी। चिमनी और आधाचाट गांव के बीच किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हुई थी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें