फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ किलोग्राम डोडा के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो पकड़े

Mon, 11 May 2015 11:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी में गोकुल एक्सप्रेस ट्रेन से उतर कर संदिग्ध अवस्था में जा रहे पीलीभीत के एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो युवकों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। दोनों से नौ किलो डोडा, 22 सौ रुपये नगद और एक चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। जीआरपी ने उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसओ चेतराम के मुताबिक मैलानी में जीआरपी गश्त कर रही थी। तभी गोकुल एक्सप्रेस से उतरे दोनों संदिग्ध युवकों पर नजर पड़ी। दोनों आरोपी जंक्शन के आउटर की ओर जाने लगे। तभी जीआरपी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में रामरक्षपाल उर्फ पहाड़ी मूल निवासी बिलसंडा एवं हाल पता पूर्वी दीक्षिताना गोला और नूर मोहम्मद निवासी पूरनपुर जिला पीलीभीत शामिल हैं।
रामरक्षपाल के पास से पांच किलो और पीलीभीत से चोरी किया गया एक मोबाइल बरामद किया गया है। वहीं नूर मोहम्मद के पास चार किलो डोडा और 22 अप्रैल को नैनीताल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का चोरी किया गया पर्स और उसमें से 22 सौ रुपये नगर बरामद किया गया। एसओ ने बताया कि नूर मोहम्मद पूरनपुर का हिस्ट्रीशीटर है। वहीं रामरक्षपाल भी अपराधियों की टॉप फाइव की सूची में शामिल है। दोनों पर दर्ज मुकदमों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें