थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम अहिरी में प्रधान पद के एक प्रत्याशी को हिस्ट्रीशीटर से मतदाताओं पर दबाव बनवाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने प्रत्याशी सहित हिस्ट्रीशीटर और एक अन्य को गिरफ्तार कर चलाना भेज दिया है।
सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम अहिरी में एसओ बृजेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी रामविलास यादव रविवार की रात पुलिस फोर्स के साथ दूसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने देखा कि अहिरी में प्रधान पद के प्रत्याशी नीरज, हिस्ट्रीशीटर अपराधी रईस निवासी रायपुर तथा अहिरी निवासी विनोद के साथ मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं। एसओ ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान भेज दिया है।