मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम काकोरी के एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत की है।
राजविंदर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके पिता बलकार सिंह ट्रैक्टर से अपने घर से खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर खड़ी साइकिल पर उनके ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया जिससे साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। साइकिल उसके पिता ने बनवाने का आश्वासन भी दिया लेकिन गांव के तीन लोगों ने उसके पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सूचना पर जब राजविंदर मौके पर गया तो उसे भी अपमानित कर मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। राजविंदर ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।