फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात ट्रक चालक के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज      

Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       निघासन।
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
गमगीन माहौल में हुआ छात्रा पिंकी का अंतिम संस्कार      
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में भर्ती क्रांती का डाक्टरों ने काटा दाहिना हाथ 
मंगलवार सुबह स्कूल जाते समय ट्रक के नीचे कुचलकर मरी पिंकी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घायल उसकी छोटी बहन क्रांती का ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसका दायां हाथ काट दिया गया। मृतक पिंकी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से ओवरलोड ट्रक चलाने की रिपोर्ट दर्ज की है।       
विज्ञापन

बतादें कि गांव मंझली पुरवा निवासी कामता प्रसाद की दो पुत्रियां 14 वर्षीय पिंकी और 11 वर्षीय क्रांती मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल आ रही थी। मुंसिफ कोर्ट के सामने पहुंचने पर तीव्र गति से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने दोनों की को रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए घायलों को सीएचसी भेजवाया। रास्ते में ले जाते समय पिंकी की मौत हो गई। उधर घायल क्रांती को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए भर्ती कराया गया। वहां पर दाएं हाथ पर ट्रक का पहिया चढ़ जाने के कारण उसका हाथ काट दिया गया। वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उधर पुलिस ने कामता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गमगीन माहौल में हुआ छात्रा पिंकी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें