थाना क्षेत्र के गांव नयापुरवा के पास परचून की गुमटी खोखा में एक दस टायरा ट्रक घुस गया। जिससे पिता पुत्री की मौत हो गई और चार लोग के घायल होने की सूचना है।
रविवार की रात करीब 10 बजे बिलरायां से तिकुनियां जा रहा दस टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे की बस्ती में जा घुसा। जिससे परचून की दुकान पर बैठे 25 वर्षीय कन्हैया और उसकी पांच वर्षीय बेटी अदिति की मौत हो गई। दुकान पर ही खड़े 70 वर्षीय पीर गुलाम, 32 वर्षीय लालू, संतोष और छोटू घायल हो गए। जिन्हें पीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया है। मौके से लोगों ने चालक को पकड़ लिया है। जो शराब के नशे में धुत बताया गया।