फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को ले जा रहे दो लोगों को पकड़ा

Tue, 03 Feb 2015 11:30 PM IST
खीरी टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र के सैदीपुर हरैया के पास पुलिस ने पशुओं के साथ दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। हरैया तिराहे पर तीन लोग पशुओं को ले जा रहे थे। पुलिस के रोकने पर जब तीनों भागने लगे तो दो लोगों को घेर कर पकड़ लिया गया, जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामचंद्र निवासी रुद्र्रपुर थाना फूलबेहड़ और राजाराम निवासी कल्लूपुरवा थाना भीरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो बैल और छह बझड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें