फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी मालिक समेत दो घरों में लूटपाट

Thu, 29 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिकन्द्राबाद। 
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
घर वालों को असलहों के बल पर बांधा
विज्ञापन

नकदी-जेवर समेत हजारों का सामान लूटा 

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अटई में गुरुवार की रात छह बदमाशों ने गांव के दो घरों पर धावा बोल दिया और घर वालों को गन प्वाइंट पर लेकर नकदी-जेवर समेत हजारों रुपये का सामान लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

सबसे पहले बदमाश गांव के बाहर बने मुनीम श्रीवास्तव के मकान में रात करीब डेढ़ बजे घुसे। मुनीम ने बताया कि वह घर के बाहर परिवार समेत शो रहे थे। बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को तमंचों के बल पर कब्जे में लेकर बांध दिया। दो बदमाश उनके पास तमंचा लिए खड़े रहे। शेष बदमाशों ने कमरों के अंदर सामान खंगालना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक बदमाशों ने लूटपाट की। उन्होंने बताया कि बदमाश चार हजार रुपये की नकदी और एक जोड़ी पायल लूट लिया। बदमाशों ने सभी को कमरे में बंद कर दिया और भाग निकले। जब तक मुनीम कमरे में लगी खिड़की आदि तोड़कर बाहर निकलते और शोर शराबा करते। इससे पहले बदमाशों ने गांव निवासी वेदप्रकाश की डेयरी को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने डेयरी पर परिवार समेत रहने वाले वेदप्रकाश और उसके घर के अन्य लोगों को कब्जे में ले लिया और 50 हजार से अधिक की नकदी और हजारों रुपये के जेवर लूट ले गए। बदमाशों के जाने की आहट मिलने पर घर वालों ने शोर मचाया। शोरशराबे पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं लगा। सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

--
प्रथम दृष्टया मामला चोरी का लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
-जावेद अख्तर, एसओ नीमगांव 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें