फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 09 Jan 2016 10:32 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को मय चोरी गए सामान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

सीओ रामशंकर सिंह ने बताया कि मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा (पुवायां बस अड्डे के पास) निवासी ओमी खान के यहां तीन माह पूर्व चोरों ने घर से एक जोड़ा पायल, सोने का लॉकेट, कान की बाली, कपड़े तथा चार मोबाइल चुरा लिए थे। मामले की विवेचना कस्बा इंचार्ज प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई थी। पुलिस ने चोरी गए मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा रखा था, जिसकी लोकेशन अमीरनगर चौकी क्षेत्र के गांव देवलरिया में मिली। पुलिस ने गांव देवलरिया के रफीक को शनिवार सुबह बरवर चौराहे के निकट उस समय धर दबोच लिया जब वह चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में था। बहरहाल पुलिस ने दो मोबाइल बरामद करने का दावा करते हुए उसका चालान भेजा है। प्रेसवार्ता के दौरान कोतवाली प्रभारी आनंद शाही, दरोगा प्रदीप कुमार सिंह, सिपाही राजेंद्र कुमार, सुशील कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें