फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग गांव में पानी में डूबने से दो की मौत 

Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव दुबहा में एक युवक की तालाब में तथा गांव द्वारिका पुरवा में एक युवक की घाघी नाले में डूबने से मौत हो गई। द्वारिका पुरवा में पुलिस और राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव दुबहा निवासी शकील ने बताया कि उसका 22 वर्षीय भाई चांद का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। गुरुवार शाम खाना खाने के बाद वह घूमने के लिए घर से चला गया। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर बने आदर्श तालाब में उसका शव उतराता हुआ पाया गया। परिवार वालों ने शव को निकालकर अंतिम संस्कार करा दिया है। उधर द्वारिका पुरवा निवासी रामगोपाल का 18 वर्षीय पुत्र रोशनलाल शुक्रवार दोपहर किसी काम से दौलतापुर जा रहा था। रास्ते में घाघी नाले पर बनी पुलिया पर खड़े होकर वह पानी देख रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह नाले में डूब गया। उसे डूबते हुए पड़ोस में परचून का खोखा रखे राजू ने भी देखा। राजू ने रोशलाल के घर वालों को सूचना दी। परिवार वालों ने आकर देखा तो उसका शव पानी में उतरा रहा था। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची राजस्व और पुलिस की टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें