- निर्माणाधीन सड़क पर मिट्टी भरी ट्रॉली निकलने से किया था मना
लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन सड़क पर मिटटी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली निकलने से मना करने पर ट्रैक्टर मालिक ने मजदूर की पिटाई की। मजदूर ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
क्षेत्र के ग्राम कटिया-अंबुआपुर संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को इसपर ग्राम गोपालापुर निवासी एक व्यक्ति की मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली निकल रही थी। काम कर रहे मजदूर ने ट्रैक्टर निकालने से मना किया तो ट्रैक्टर मालिक ने मजदूर लवकुश निवासी पिपरा मझरा फूलबेहड़ की पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ में चोट आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।