पुलिस चौकी क्षेत्र कफ ारा के टेकीकुंडा पुलिया पर दिनदहाड़े दो बाइकों पर सवार पांच सशस्त्र बदमाशों ने मेंथा व्यापारी को घेर लिया और उससे 27 हजार की नकदी और 25 लीटर मेंथा ऑयल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव गुलरीपुरवा से मेंथा ऑयल खरीदकर पड़ोसी जनपद बहराइच के मोतीपुर थाना के गांव गिरगिट्टी निवासी कमलेश कुमार अपने साथी रामरतन के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। रास्ते में कफारा पुलिस चौकी क्षेत्र के टेकीकुंडा गांव की पुलिया के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे दो बाइकों पर सवार पांच असलहाधारी बदमाशों ने व्यापारी को ओवरटेक कर बाइक रोक ली और उसके पास मौजूद 27 हजार नकद और 25 लीटर मेंथा ऑयल लूटकर फ रार हो गए। लूट के शिकार पीड़ित व्यापारी ने पुलिस चौकी कफ ारा में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने मामले में एफ आईआर नहीं दर्ज की है। अभी बदमाशों का भी सुराग नहीं लग पाया है। कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने लूट में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है।