फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायलट क्लीनर पीने वाले युवक की लखनऊ में मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 05 Feb 2016 06:53 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब समझकर टायलट क्लीनर पीने वाले खैरहनी निवासी लल्लूराम की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई है, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन

धरमापुर निवासी गल्ला व्यवसाई रमन सिंह के यहां खैरहनी निवासी लल्लूराम और इसी गांव के श्रीकेशन काम करते हैं। दोनों ट्रैक्टर और ट्रॉली में गल्ला भरकर पलिया के लिए रवाना हुए। दोनों कस्बा बम्हनपुर के पास रमन के अद्धनिर्मित घर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करके अंदर गए। वहां पर दो बोतलों में रखा टायलट क्लीनर देखके उसे शराब समझ बैठे। दोनों ने आधी बोतल गटक ली। हालत खराब होने पर दोनों को सीएचसी से लखीमपुर जिला अस्पताल में गुरुवार को भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में हालत बिगड़ती हुई देखकर डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। गुरुवार की शाम दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान लल्लूराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि श्रीकेशन की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें