फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बन धन उगाही का प्रयास कर रहे ठग को पकड़ा

Thu, 20 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
धन उगाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों ने पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द किया
विज्ञापन

 शहर में एक गेस्ट हाउस के संचालक को रौब में लेकर कथित इंस्पेक्टर ने धन उगाही का प्रयास किया, तो लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस दौरान उसने कई बार बेहोश होने का नाटक भी किया। 
विज्ञापन

पकड़े गए युवक के पास से आईकार्ड मिला है, जिस पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम विभाग का इंस्पेक्टर पीके गुप्ता लिखा है। बुधवार की शाम को वह सरस्वती पैलेस गया, जहां उसने संचालक महावीर लाला को रौब में लेकर रुपये ऐंठने का प्रयास किया। लोगों ने शक होने पर उसे पकड़कर पीट दिया, जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। एसएसआई जेपी यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी उसने सही पता नहीं बताया है, जिसकी पुष्टि करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें