फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंचने ले जाई जा रहीं तीन युवतियां पकड़ीं, दो आरोपी दबोचे

Fri, 11 Aug 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धनगढ़ी-नेपाल (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
girls - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाली थीं युवतियां, नेपाल पुलिस ने त्रिनगर भंसार के पास की कार्रवाई 
विज्ञापन

नेपाल से नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली के रास्ते खाड़ी देश में बिक्री करने के लिए तीन युवतियों को ले जा रहे दो युवकों को धनगढ़ी नेपाल की त्रिनगर भंसार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से तीनों युवतियां भी पुलिस को मिलीं।   
विज्ञापन

कैलाली पुलिस के अनुसार धनगढ़ी त्रिनगर सीमा पर तीन नेपाली युवतियों को दो नेपाली युवक बार्डर पार कराने की फिराक में थे। शक होने पर पुलिस ने पांचों को रोककर पूछताछ की। युवकों ने अपना नाम शिवराज संज्याल और कमल चौधरी निवासी टीकापुर कैलाली नेपाल बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह तीनों युवतियों को बार्डर पार करा रहे थे, इस काम के लिए उनको पांच-पांच हजार रुपये मिलने थे। गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी) बस स्टैंड तक इनको पहुंचाना था। पकड़े गए दोनों युवक में एक प्रेस मरम्मत का कार्य तथा दूसरा स्टेशनरी की दुकान में कार्य करता है। कैलाली एसपी अर्जुन चंद ने बताया कि पकड़ी गई तीनों नेपाली युवतियां जाजरकोट, रोल्पा व चितवन जिले की हैं। युवतियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनको दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ले जाया जा रहा था। दिल्ली पहुंचने पर उनको एक व्यक्ति मिलता जो उनको दुबई भेजता, उसके पास ही उनके पासपोर्ट व वीजा भी हैं। पुलिस सभी से अभी भी पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि नेपाल में जब से भूकंप आया है तब से भूकंप ग्रसित इलाकों से नेपाली युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर भारत के महानगरों में भेजा जा रहा है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें