फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी चोरी करते पकड़ी गईं तीन महिलाएं

Sat, 14 Feb 2015 07:43 PM IST
धौरहरा/ईसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया चौराहे पर शिवम क्लाथ स्टोर से पड़ोसी जनपद बहराइच की तीन महिलाएं साड़ी चोरी करते समय पकड़ी गईं। दुकानदार ने खमरिया चौकी को सूचना देकर महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की बाजार में दोपहर करीब दो बजे खमरिया चौराहा स्थित शिवम क्लाथ स्टोर में तीन महिलाएं आईं और दुकानदार से साड़ी दिखाने को कहा। साड़ी देखते-देखते महिलाओं ने अपने झोलों में तीन साड़ी चुराकर रख लीं और साड़ी पसंद न आने की बात कहकर दुकान से बाहर निकल र्गइं। चोरी का शक होने पर शिवम ने तीनों महिलाओं को रोककर झोला दिखाने को कहा, जिस पर महिलाएं बिफर उठीं। जिसके बाद शिवम ने खमरिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने झोले से चुराई गई साड़ियां बरामद कर महिलाओं को चौकी ले आई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें