थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव उद्धानपुर में मंगलवार की रात मकान के पीछे से दीवार में नकब लगाकर चोरों ने नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया।
गांव उद्धानपुर निवासी रामसागर अपने घर में सोए हुए थे। रात में कुछ आहट होने पर उन्होंने अपने पशुबाड़े में जाकर देखा और फिर सो गए। चोरों ने मकान के पीछे कमरे की पक्की दीवार में नकब लगा दी। चोरों ने कमरे में घुस कर बक्से का ताला तोड़ दिया और सोने तथा चांदी के हजारों के जेवरात और पांच हजार नकद चुरा ले गए। रामसागर जब सुबह घर के पीछे पशुओं को खोलने गए तो सामान बिखरा देखकर दंग रहा गए। कमरे के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था रामसागर ने बताया कल वह धान की बिक्री कर रुपये लाया था जो बीमे की किस्त जमा करने के लिए रखे थे। पक्की दीवार में नकब लगने से ग्रामीण दहशत में है घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।