फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत 

Thu, 11 Aug 2016 11:34 PM IST
सिंगाही।
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चिल्लापुरवा में बाढ़ के पानी में नहाने गए एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नौबना के मजरा चिल्लापुरवा निवासी इकबाल का 20 वर्षीय पुत्र मतलूम अपने दोस्तों के साथ सड़क के किनारे भरे बाढ़ के पानी में गुरुवार को दोपहर नहाने गया था। बाढ़ के पानी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। मतलूम के दोस्त उसे बचाने में नाकाम रहे तब उन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मतलूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में डूबने से वृद्ध की मौत
गोला गोकर्णनाथ। कोटवारा गांव में बाबा वीरेश्वरनाथ धाम पर रहने वाले बाबा अर्जुनदास (90) निवासी ग्राम खेतौसा थाना हैदराबाद की बलाई झील में डूबकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांववालों ने बताया कि बाबा अर्जुनदास थाना हैदराबाद के ग्राम खेतौसा के मूल निवासी और अविवाहित थे और लगभग 40 वर्षों से अपना घर त्याग कर कोटबारा ग्राम स्थित मोरध्वज टीला पर बने बाबा वीरेश्वरनाथ मंदिर पर रहते थे। बताते हैं कि सुबह लगभग पांच बजे अर्जुनदास शौच को गए थे जो देर तक वापस नहीं आए। उनका शव टीले के समीप बलाई झील में उतराता मिला। मृतक के परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम कराए बिना पैतृक गांव खेतौसा ले गए जहां उनके पार्थिव शरीर को मिट्टी में दबा दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें