कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला के कुंडल छीन लिए। विरोध करने पर हंसिए से प्रहार कर जख्मी कर दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी लेकिन कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
गांव फिरोजपुर निवासी देवन्ती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति बाहर मजदूरी करता है। बीते 15 दिसंबर की शाम सात बजे के करीब गांव के दीनानाथ ने घर में घुसकर लात घूंसों से पिटाई कर दी। पीड़िता के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। असफल रहने पर उसके कुंडल नोंच लिए और हंसिए से प्रहार कर घायल कर दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने 20 दिसंबर को सीओ एल डी भारती को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कोतवाल को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।