थाना क्षेत्र के गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई।
थाना क्षेत्र के बिलरियां गांव में रंजीत और दाताराम के पुत्र घर के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों में विवाद हो गया। बच्चों का शोर सुनकर रंजीत की पत्नी राजेश्वरी देवी तथा दाताराम की पत्नी की आपस में बहस होने लगी। बाद में बात बढ़ गई। इतने में दाताराम और उनके पिता दर्शन आ गए। दोनों ने राजेश्वरी को लाठी डंडों से पीटा, इससे उसका हाथ और सर में फट गया। राजेश्वरी देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ शिवनंद यादव ने बताया कि दर्शन पुत्र दुजई तथा दाताराम पुत्र दर्शन के खिलाफ एनसीआर दर्जकर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।