गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव केशवापुर में दो पक्षों के बीच विवाद के साथ मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। शराब के नशे में धुत युवक ने एक घर के वाहर खड़ी युवती से छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करते हुए युवती ने शोर मचा दिया। इससे तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आरोपी युवक के परिवार वाले भी आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें एक पक्ष के कल्लू, विनोद, प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के गांव निपनिया निवासी शिवम, गनेश, गौतम, छोटे लाल को मामूली चोटें आई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।