फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sun, 29 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
एक और व्यक्ति फंसा ईनाम के लालच में
 इनाम का झांसा देकर ठगी करने वाले दो जालसाजों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। 
मोहम्मदी  कोतवाली क्षेत्र के गांव करौंदा निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली में दर्ज  कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके मोबाइल पर कॉल आई कि उसके नंबर पर तीन लाख 15 हजार कर ईनाम निकला है। ईनाम लेने के लिए उसे 13800  रुपया बबलू निवासी गाजीपुर के खाता नंबर पर जमा करना है। मनोज ने लालच  में फंसकर 13800 रुपया यूनियन बैंक गोला में उनके एकाउंट में जमा कर दिए।  18 मई को फिर कॉल आई कि यह ईनाम विदेशी मुद्रा के रूप में है इसके लिए उसे  28 हजार रुपया ममता विश्वकर्मा निवासी मऊ के खाते में जमा करना है। मनोज ने यह रकम भी जमा कर दी। 
तहरीर में कहा है कि अब उससे  63 हजार रुपये और जमा कराए जाने का दबाव डाला जा रहा है कि अगर ऐसा नहीं किया तो ईनाम नहीं मिलेगा। मनोज ने परिचितों और रिश्तेदारों को यह बात बताई, तब उसे जालसाजी का एहसास हुआ। पीड़ित ने तत्काल बैंक प्रबंधक से संपर्क किया, तब पता चला कि 13800 रुपये उसी दिन निकल गए थे, जबकि 28 हजार रुपये अब भी जमा  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक को भेज दी है। जांच उपनिरीक्षक भभूती  सिंह यादव को सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें