थाना क्षेत्र के गांव चुनमुनपुर में साइकिल चोरी कर भाग रहे तीन लोगों को गांव वालों ने घेर कर पकड़ लिया, जिसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार की शाम चुनमुनपुर निवासी एक किसान साइकिल से खेत देखने गया था। साइकिल नहर पटरी पर खड़ी कर वह फसल देखने लगा, तभी बाइक सवार तीन लोग आए और साइकिल उठाकर भागने लगे। किसान के शोर मचाने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अजय, दीपक दोनों निवासी मोहल्ला निर्मलनगर लखीमपुर और बबलू गौतम निवासी कांशीराम कॉलोनी भंसड़िया के तौर पर हुई है। एसओ रामकुमार यादव ने बताया मुकदमा दर्ज कर तीनों का चालान किया गया है।