शहर के मोहल्ला सरनापुरम से गुरुवार की दोपहर से लापता अरविंद मिश्रा के 15 वर्षीय पुत्र सूरज का तीसरे दिन भी कहीं सुराग नहीं लगा है। शनिवार को सूरज के परिवारीजन सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से एफआईआर दर्ज कर तलाश करने की मांग की। इधर मिश्राना चौकी इंचार्ज हंसवती ने बताया कि सूरज अपने कुछ दोस्तों के साथ खेलने गया था। तब से गायब है। पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ की लेकिन अभी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।