गिरधरपुरी गांव की बलवीर कौर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका पुत्र घर से सामान चोरी कर रहा था। जब उसने मना किया तो नाराज होकर पुत्र और उसकी पत्नी ने उसको पीटकर जख्मी कर दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष शिवमूर्ति सिंह ने जख्मी महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।